वार्ड नम्बर 72 में आशातीत विकास किया है, अवशेष विकास करेंगे: मनोज गोयल


वार्ड नम्बर 72 में आशातीत विकास किया है, अवशेष विकास करेंगे: मनोज गोयल

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने ऐलान किया कि हमने अपने वार्ड में अभूतपूर्व विकास किया है और देवतुल्य स्थानीय जनता के आशीर्वाद से भविष्य में भी विकास करेंगे, करते रहेंगे। विकास किया है, विकास करेंगे जैसे गगनभेदी नारे के तहत बुधवार को  कौशांबी स्थित के ए ब्लॉक के पार्क में क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा घास लगवाई गई। इससे पहले नारियल फोड़कर और मिठाई खिलाकर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। 

बता दें कि निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा पिछला नगर निगम का चुनाव जीतने के बाद पहला कार्य कौशांबी में के ए ब्लॉक से शुरू हुआ था। उसके बाद पूरे वार्ड में 5 साल तक विकास कार्य लगातार चलते रहे। उन्होंने कहा कि इस बीच कोरोना काल की वजह से कार्य करने का समय भी कम मिला, उसके बावजूद भी पार्षद के संघर्ष से नगर निगम द्वारा अधिकतर कार्य इस वार्ड में कराए गए।

अपने क्षेत्रवासियों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि विकास हमेशा होने वाली एक सतत प्रक्रिया है जो कभी रुकती नहीं। चाहे कौशांबी का प्लॉट एरिया हो, चाहे कौशांबी का टावर एरिया हो या वैशाली का कामना हो या प्लॉट एरिया, बुध विहार, नील पदम कुंज, एक्सप्रेस ग्रीन, क्लाउड नाइन आदि, इन सब जगहों पर बीते 5 वर्षों मेंआशातीत विकास के कार्य कराए गए।

 इस अवसर पर नीतू जैन, शालू सिंगला, नीरज बबूता, कंचन बहल, अनीता अग्रवाल, रविता अग्रवाल, अतुल भूषण, रमेश संभाला, अवधेश कटिहार सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया