संदेश

मार्च 19, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निगम पार्षद निर्मला त्यागी ने मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को थामने शांति के लिए करवाई फॉगिंग

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में निगम पार्षद निर्मला त्यागी ने  बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलवाने के लिए करवाई फॉगिंग गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 4 में निगम पार्षद निर्मला त्यागी ने बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से लोगों को निजात दिलवाने के लिए नगर निगम टीम द्वारा विभिन्न कॉलोनियों में फॉगिंग करवाई। इस कार्य का जायजा पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने खुद लिया और कॉलोनी दर कॉलोनी घूमकर फॉगिंग करवाया। स्थानीय लोगों ने पार्षद और उनके प्रतिनिधि की ततपरता को देखते हुए उनकी बड़ी तारीफ की है। 

वार्ड नम्बर 89 के निगम पार्षद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव

चित्र
वार्ड नम्बर 89 के निगम पार्षद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव # मुझे बड़ी खुशी मिलती है अपनों के साथ होली का पर्व मनाने में: राजकुमार सिंह गाजियाबाद। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी निगम पार्षद मधु सिंह भाटी के कार्यालय पर होली मिलन का समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या  में क्षेत्रवासियों ने होली मिलन कार्यक्रम में अपनी गरिमाई उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल चंदन का टीका लगाया और फूलों से धूमधाम से होली खेली। अचानक सबकी खुशी तब दुगनी हो गई जब स्थानीय विधायक सुनील शर्मा की उपस्थिति सबके बीच हुई। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने होली और चुनाव के जीत की बधाई उन्हें दी और चंदन का टीका लगाकर उनके साथ होली खेली। पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व सनातन धर्म की प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। यह पावन पर्व प्रकृति के खूबसूरत रंगों की तरह खुशियां बांटता है। इस पर्व की कई खूबियां हैं। ऐसा माना जाता है कि लोग अपने आपसी मतभेद भुलकर होली पर पुराने से पुराने आपसी विवाद भी सुलझा लेते हैं। हम कई वर्षों से होली मिलन का कार्यक्रम अपने कार्यालय प...