वार्ड नम्बर 89 के निगम पार्षद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव
वार्ड नम्बर 89 के निगम पार्षद कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव
# मुझे बड़ी खुशी मिलती है अपनों के साथ होली का पर्व मनाने में: राजकुमार सिंह
गाजियाबाद। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी निगम पार्षद मधु सिंह भाटी के कार्यालय पर होली मिलन का समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने होली मिलन कार्यक्रम में अपनी गरिमाई उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल चंदन का टीका लगाया और फूलों से धूमधाम से होली खेली। अचानक सबकी खुशी तब दुगनी हो गई जब स्थानीय विधायक सुनील शर्मा की उपस्थिति सबके बीच हुई। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने होली और चुनाव के जीत की बधाई उन्हें दी और चंदन का टीका लगाकर उनके साथ होली खेली।
पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने कहा कि होली का पर्व सनातन धर्म की प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। यह पावन पर्व प्रकृति के खूबसूरत रंगों की तरह खुशियां बांटता है। इस पर्व की कई खूबियां हैं। ऐसा माना जाता है कि लोग अपने आपसी मतभेद भुलकर होली पर पुराने से पुराने आपसी विवाद भी सुलझा लेते हैं। हम कई वर्षों से होली मिलन का कार्यक्रम अपने कार्यालय पर अपने साथी मित्र बंधुओं के साथ मना रहे हैं, क्योंकि मुझे बड़ी खुशी मिलती है अपनों के साथ होली का पर्व मनाने में।
इस अवसर पर भाजपा नेता ठा वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता कमल सिंह चौहान, भाजपा नेता राजीव शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, सेक्टर संयोजक संदीप मिश्रा, वार्ड सचिव गीता भाटी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, शुक्ला दास, संजय सिंह, खेम सिंह नेगी, मोहित कपूर, गौरव चौहान, चंदन नेगी, अमित शर्मा, रोहित शर्मा, संदीप शर्मा, रोबिन शर्मा, अरुण द्विवेदी, वेदी रघुवंश शर्मा, महेंद्र चौहान, कर्मवीर प्रधान, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय भाटी, सुनीता रावत, मंजू मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, विमल भाटी आदि बड़ी संख्या में समाजसेवी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें