मेरवा कार्यकारिणी चुनाव में ज्ञान सिंह फिर अध्यक्ष निर्वाचित
मेरवा कार्यकारिणी चुनाव में ज्ञान सिंह फिर अध्यक्ष निर्वाचित # महासचिव के अलावा सभी पदों पर ज्ञान सिंह के समर्थक हुए निर्वाचित कमलेश पांडेय गाजियाबाद। मीडिया एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी (मेरवा) की कार्यकारिणी चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। चुनाव में ज्ञान सिंह फिर से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये हैं। चुनाव में ज्ञान सिंह की टीम ने महासचिव पद को छोड़कर सभी कार्यकारिणी पदों पर जीत हासिल की है। वहीं, चुनाव में प्रतिद्वंद्वी पुष्कर सिंह रावत की टीम से केवल महासचिव पद के प्रत्याशी लव कुमार ने ही जीत सुनिश्चित की है, जबकि इस टीम से शेष पदों पर सभी प्रत्याशियों को चुनाव में सफलता नहीं मिली है। मीडिया एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) का आम चुनाव गत 19 सितम्बर को सम्पन्न हुआ है। चुनाव सम्पन्न होने और नई कार्यकारिणी के पदों पर प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के बाद मेरवा चुनाव समिति ने 22 सितम्बर को निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी किया है। मेरवा की आम सभा (जीबीएम) में गठित चुनाव समिति के अध्यक्ष कुमार अमिताभ ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिये। मेरवा की नवगठित कार्यकारिणी में ...