मेरवा कार्यकारिणी चुनाव में ज्ञान सिंह फिर अध्यक्ष निर्वाचित

मेरवा कार्यकारिणी चुनाव में ज्ञान सिंह फिर अध्यक्ष निर्वाचित

# महासचिव के अलावा सभी पदों पर ज्ञान सिंह के समर्थक हुए निर्वाचित

कमलेश पांडेय
गाजियाबाद। मीडिया एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी (मेरवा) की कार्यकारिणी चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है। चुनाव में ज्ञान सिंह फिर से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये हैं। चुनाव में ज्ञान सिंह की टीम ने महासचिव पद को छोड़कर सभी कार्यकारिणी पदों पर जीत हासिल की है। 

वहीं, चुनाव में प्रतिद्वंद्वी पुष्कर सिंह रावत की टीम से केवल महासचिव पद के प्रत्याशी लव कुमार ने ही जीत सुनिश्चित की है, जबकि इस टीम से शेष पदों पर सभी प्रत्याशियों को चुनाव में सफलता नहीं मिली है। 

मीडिया एंक्लेव वेलफेयर सोसायटी (पंजीकृत) का आम चुनाव गत 19 सितम्बर को सम्पन्न हुआ है। चुनाव सम्पन्न होने और नई कार्यकारिणी के पदों पर प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के बाद मेरवा चुनाव समिति ने 22 सितम्बर को निर्वाचन प्रमाणपत्र जारी किया है। मेरवा की आम सभा (जीबीएम) में गठित चुनाव समिति के अध्यक्ष कुमार अमिताभ ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिये। 

मेरवा की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ज्ञान सिंह, उपाध्यक्ष पद पर कांति प्रसाद भट्ट व चंदन कुमार सिंह, महासचिव पद पर लव कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर  पंकज कुमार झा, सचिव पद पर उपेन्द्र कुमार सिन्हा और सह सचिव पद पर रमाकांत कुशवाहा ने जीत हासिल की है। 

मेरवा के पुन: निर्वाचित अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मेरवा की निवर्तमान टीम को सोसायटी में कराये निरंतर विकास कार्यो के आधार पर जीत हासिल हुई है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की जल्दी ही बैठक बुलायी जाएगी और सोसायटी की सुरक्षा से लेकर अन्य विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नीतिगत निर्णय किये जाएंगे। उन्होंने अपनी टीम मिली जीत के लिए सोसायटी के सभी निवासियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया