संदेश

जनवरी 15, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोकनायक, लोकनीति और संपूर्ण क्रांति

चित्र
लोकनायक, लोकनीति और संपूर्ण क्रांति @ कमलेश पांडेय, स्थानीय संपादक, लोकनायक भारत, दिल्ली लोकनायक जयप्रकाश ने पटना, बिहार में पाँच जून 1975 को घोषणा की थी कि भ्रष्टाचार मिटाना, बेरोजगारी दूर करना, शिक्षा में क्रांति लाना, आदि ऐसी चीजें हैं जो आज की व्यवस्था से पूरी नहीं हो सकतीं; क्योंकि वे इस व्यवस्था की ही उपज हैं। वे तभी पूरी हो सकती हैं जब सम्पूर्ण व्यवस्था बदल दी जाए और सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए क्रान्ति, ’सम्पूर्ण क्रान्ति’ आवश्यक है।  आपको पता है कि उन्होंने सम्पूर्ण क्रान्ति का आह्वान तत्कालीन लोह महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की अधिनायकवादी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए किया था। तब लोकनायक ने ही कहा था कि सम्पूर्ण क्रांति में सात क्रांतियाँ शामिल है जो राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति का सूत्रपात करती हैं। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर ही सम्पूर्ण क्रान्ति होती है।  इस नजरिए से देखा जाए तो उनका आह्वान आज भी अधूरा है, जिन्हें पूरा करने के लिए ही महान स्वप्नद्रष्टा और स्वनामधन्य स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक और स...

डिजिटल क्रांति तेजी से फल-फूल रही है, इसे अपनाकर आगे बढ़िए: शिशिर जयपुरिया

चित्र
डिजिटल क्रांति तेजी से फल-फूल रही है, इसे अपनाकर आगे बढ़िए: शिशिर जयपुरिया # उद्योग जगत के डिजिटल परिवर्तन यात्रा के कई परिवर्तन महामारी के बाद भी बने रहेंगे: संजीव बिखचंदानी # नई डिजिटल संस्कृति के निर्माण में कुछ बुनियादी बदलाव सामने आए हैं: राजेन्द्र सिंह पवार # जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट गाज़ियाबाद ने डिजिटल संस्कृति से प्रतिस्पर्धा का विकास विषयक अपना 7वां  कॉरपोरेट सम्मेलन का किया आयोजन  कमलेश पांडेय गाजियाबाद। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदिरापुरम, गाजियाबाद ने शनिवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपना 7वां कॉरपोरेट सम्मेलन का आयोजन किया। जिसका विषय था डिजिटल संस्कृति से प्रतिस्पर्धा का विकास। इस आयोजन का सीधा प्रसारण www.jaipuriaevents.com पर किया गया। यह सालाना सम्मेलन बीएफएसआई, एफएमसीजी, आईटी-आईटीईएस क्षेत्रों पर केंद्रित था। इसे लगभग 40,000$ प्रतिभागियों ने इसे देखा और इसमें भाग लिया। इनमें कॉरपोरेट प्रमुख, व्यवसाय प्रमुख, शिक्षाविद और प्रबंधन के विद्यार्थी शामिल थे। इस अवसर पर 20 से अधिक वक्ताओं ने 3 पैनल डिस्कशन में भागीदारी की। जयपुरिया इंस्टीट्...

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस से देश में उद्यमिता विस्तार और गहराई के प्रदर्शन का मिलेगा माहौल

चित्र
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस से देश में उद्यमिता विस्तार और गहराई के प्रदर्शन का मिलेगा माहौल @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार भारत में उद्यमिता के विस्तार और गहराई को प्रदर्शित करने के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित है। इस निमित्त उसके द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यानी देश की स्टार्टअप इकाइयों को नए भारत का ‘आधार-स्तंभ’ बताते हुए कहा है कि सरकार ने 16 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। यानी कि कल राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पूरे देश में मनाया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व की घोषणाओं के मद्देनजर इस सप्ताह स्टार्टअप इंडिया नवोन्मेषण सप्ताह (10-16 जनवरी) मनाया जा रहा है। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप कारोबारियों को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि स्टार्टअप की यह संस्कृति देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचे, इसके लिए 16 जनवरी को अब "राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस" के रूप में ...