संदेश

मार्च 28, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गर्मियों से बचने के लिए बरतें कुछ सतर्कता, हमेशा ताजे मौसमी फल व सब्जियां हल्के हल्के खाएं

चित्र
गर्मियों से बचने के लिए बरतें कुछ सतर्कता, हमेशा ताजे मौसमी फल व सब्जियां हल्के हल्के खाएं @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार हमारे शरीर पर खान-पान के अलावा मौसम और जलवायु का भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी एक मौसम में कोई एक दोष बढ़ता है तो कोई दूसरा शांत होता है। जबकि दूसरे मौसम में कोई अन्य दोष बढ़ता घटता रहता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि आपकी सेहत और मौसम में गहरा संबंध है। इसलिए आयुर्वेद में हर मौसम के हिसाब से रहन-सहन और खान पान के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का यथेष्ठ पालन करके आप स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं।  अब गर्मी दस्तक दे चुकी है। यह दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाएगी। मानव शरीर के लिए यह मौसम ढेर सारी चुनौतियों को साथ लेकर आता है। इसलिए विभिन्न प्रकार की सावधानियां जरूरी हैं। इस मौसम में बाहर का वातावरण अपेक्षाकृत गर्म हो जाता है। जिसके चलते आपके शरीर को भी तापमान में बदलाव के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है।  चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते तापमान से निर्जलीकरण, त्वचा में जलन, बुखार, हीटस्ट्रोक आदि का खतरा होता है। इसलिए आपको ठीक से संतुलित आहार ले...

वार्ड नम्बर 87: पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम के लोगों के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की

चित्र
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम में पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने स्थानीय लोगों के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा  गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम में निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पार्षद प्रतिनिधि श्री त्यागी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं से सम्बंधित आपके जो भी कार्य गाजियाबाद नगर निगम या गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से सम्बंधित होंगे, वो अवश्य करवाये जाएंगे। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की परेशानी होगी तो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम आपके साथ खड़ी मिलेगी। इस आश्वासन पर लोगों ने पार्षद व उनके प्रतिनिधि त्यागी बंधुओं की तारीफ की।  इस मौके पर बीरेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र त्यागी, शम्भू कुमार, दिलीप विस्वाल, नितिन भटनागर, जगदीश असवाल व सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। फोटोकैप्शन:- ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम में स्थानीय लोगों के सा...