वार्ड नम्बर 87: पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम के लोगों के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की

वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम में पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने स्थानीय लोगों के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा 

गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम में निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पार्षद प्रतिनिधि श्री त्यागी ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं से सम्बंधित आपके जो भी कार्य गाजियाबाद नगर निगम या गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से सम्बंधित होंगे, वो अवश्य करवाये जाएंगे। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की परेशानी होगी तो स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम आपके साथ खड़ी मिलेगी। इस आश्वासन पर लोगों ने पार्षद व उनके प्रतिनिधि त्यागी बंधुओं की तारीफ की। 
इस मौके पर बीरेंद्र सिंह भदौरिया, देवेंद्र त्यागी, शम्भू कुमार, दिलीप विस्वाल, नितिन भटनागर, जगदीश असवाल व सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

फोटोकैप्शन:- ज्ञान खंड 2 गली नम्बर 2, इंदिरापुरम में स्थानीय लोगों के साथ कॉलोनी के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा अपने समर्थकों के साथ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया