गुजरात में बीजेपी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्पष्ट चुनावी जीत के ये हैं सियासी मायने
गुजरात में बीजेपी और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्पष्ट चुनावी जीत के ये हैं सियासी मायने # प्रबुद्ध मतदाताओं ने बीजेपी, कांग्रेस और आप को अपनी-अपनी खुशफहमी पालने की दे दी है वजह @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाने वाला भारत के दो राज्यों यानी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के आये परिणामों ने मतदाताओं की जनतांत्रिक और राजनीतिक परिपक्वताओं को एक बार फिर से जगजाहिर कर दिया है। उन्होंने देश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को गुजरात में और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में स्पष्ट बहुमत देकर खुश होने की वजह दे दी है। यह बात अलग है कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की हार और गुजरात में कांग्रेस की शर्मनाक हार दोनों दलों के रणनीतिकारों की जेहन को कुरेदते रहेंगे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ, क्यों हुआ और अब आगे क्या करना चाहिए? इस बात में कोई दो राय नहीं कि गुजरात अब बीजेपी का गढ़ बन चुका है। वहां पर पिछले 27 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी काबिज है। उसके मतों में हर चुनाव में इजाफा हो रहा है। इसे लोग मोदी मैजिक यानी प्रधानम...