संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलावों का प्रस्ताव करती है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : एनआईईपीए
संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलावों का प्रस्ताव करती है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: एनआईईपीए # राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका और भारत को आत्मनिर्भरता के मार्ग की ओर अग्रसर करना निर्विवाद है। शिक्षा का यह अंतर्निहित सार बहुत ही महत्वपूर्ण है: तरुण विजय # 15 वीं मौलाना आज़ाद मेमोरियल व्याख्यान स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में गत दिनों कार्यक्रम आयोजित हुआ @ कमलेश पांडे, वरिष्ठ संवाददाता नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर, एनआईईपीए (NIEPA) ने स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में गत दिनों अपना 15 वां मौलाना आज़ाद मेमोरियल व्याख्यान आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय, पूर्व संपादक, पंचजान्य और राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष थे। वहीं, व्याख्यान की अध्यक्षता श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुरली मनोहर पाठक ने की। यह आयोजन प्रो शशिकला वंजारी, कुलपति, एनआईईपीए और सूर्य नारायण मिश्रा, रजिस्...