उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने पर पार्षद मनोज गोयल की अगुवाई में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में हुआ हवन
उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने पर पार्षद मनोज गोयल की अगुवाई में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में हुआ हवन # पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार करके सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। शुक्रवार को प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने के उपलक्ष्य में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार करके सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा करवाया गया। इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि जिस तरह योगी आदित्यनाथ द्वारा असुरों को हराकर यह लड़ाई जीती गई, वह काबिलेतारीफ है। योगी सरकार द्वारा राज्य का विकास, गरीबों का उत्थान, गुंडों पर लगाम, व्यापारियों और किसानों का हितबर्द्धन, महिलाओं का सम्मान, गरीबों को मकान, गैस पेंशन तथा कोरोना महामारी के दौरान व्यापक स्तर पर टीकाकरण क...