उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने पर पार्षद मनोज गोयल की अगुवाई में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में हुआ हवन

उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने पर पार्षद मनोज गोयल की अगुवाई में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी में हुआ हवन
# पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार करके सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की

गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। शुक्रवार को प्राचीन सनातन धर्म मंदिर कौशांबी गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश में दुबारा योगी सरकार बनने के उपलक्ष्य में मंदिर के मुख्य पुजारी राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में 108 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से मंत्रोचार करके सरकार के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का आयोजन मंदिर समिति और क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा करवाया गया।

इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि जिस तरह योगी आदित्यनाथ द्वारा असुरों को हराकर यह लड़ाई जीती गई, वह काबिलेतारीफ है। योगी सरकार द्वारा राज्य का विकास, गरीबों का उत्थान, गुंडों पर लगाम, व्यापारियों और किसानों का हितबर्द्धन, महिलाओं का सम्मान, गरीबों को मकान, गैस पेंशन तथा कोरोना महामारी के दौरान व्यापक स्तर पर टीकाकरण कराकर प्रदेश का  उद्धार किया गया।इसी तरह सरकार दोबारा इन्हीं नीतियों पर चलकर सफलता प्राप्त करें तथा प्रदेश और देश में दोबारा से कोरोना जैसी महामारी ना आए, इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक सदस्य गुलशन सदाना, अध्यक्ष आशीष गौर, सचिव दीपक गुप्ता, अजय सक्सेना, नरेश कोहली, सुनील गांधी, अवधेश कटिहार, शिव शंकर  उपाध्याय, श्याम सुंदर सिंह, केएल शर्मा, बी के अत्री, राजेंद्र गोयल, शोभा रानी बरनवाल, कामिनी भदौरिया, पूजा मेहरा, ममता त्रिपाठी, उषा अग्रवाल, इंदु सुनीता गुप्ता, रजनीश पांडे, अनिल कटारिया, सुधीर गुप्ता, जीडी शर्मा, देवेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र महाजन, सरोज वर्मा, केवल सेठी सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया