..तो क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रतिरक्षात्मक मायने को समझ पाएगी 'आतंकी दुनिया'? या फिर.....!
.....तो क्या 'ऑपरेशन सिंदूर' के प्रतिरक्षात्मक मायने को समझ पाएगी 'आतंकी दुनिया'? या फिर.....! @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक पहलगाम 'सांप्रदायिक' आतंकी हमले के बाद भारत ने अपने पड़ोसी शत्रु देश पाकिस्तान के ऊपर आरोप लगाते हुए वहां स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर अपने इंडियन आर्मी के तीनों धड़ों के एक संयुक्त अभियान के मार्फ़त जो ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक किए हैं, वह भारतीय स्वाभिमान की रक्षा की दिशा में उठाया हुआ एक उचित कदम है। उम्मीद है कि मोदी सरकार अब इस सिलसिले को थमने नहीं देगी, खासकर तबतक जबतक कि आतंकियों का समूल रूप से नाश नहीं हो जाए। सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि पीएम आवास से पीएम मोदी पूरा ऑपरेशन देख रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी की नजर थी। वहीं, एहतियाती तौर पर भारत सरकार ने अपने देश को इंडियन एयरफोर्स के सहारे हाई अलर्ट मोड पर रखे हुए है, ताकि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जा सके। हमारा स्पष्ट मानना है कि भारत के इस पलटवार के प्रतिरक्षात्मक मायने को न केवल पाकिस्तान, पूर्वी पाकिस्तान यानी बंगलादेश और चीन को ...