वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया विशेष संवाददाता गाजियाबाद। स्वच्छ भारत मिशन अभियान में गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश में द्वितीय और भारतवर्ष में 18 स्थान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा अपने वार्ड में कार्यरत सफाई नायक सुमित और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कटिहार, दिनेश लखेरा, मंडल मंत्री शुभम सिंह, श्याम सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।