क्या बजट 2022 में क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा कर? क्या इसके नियमन को सरकार करेगी स्पष्ट? जानिए क्या कह रहे हैं कर विशेषज्ञ
क्या बजट 2022 में क्रिप्टोकरेंसी पर लगेगा कर? क्या इसके नियमन को सरकार करेगी स्पष्ट? जानिए क्या कह रहे हैं कर विशेषज्ञ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कल 1 फरवरी को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जब संसद के पटल पर अपना आम बजट 2022 प्रस्तुत करेंगी, तो उसमें क्रिप्टोकरेंसी पर कर लगाने की बात वह कर सकती हैं। इसके साथ ही वह क्रिप्टोकरेंसी के नियमन से जुड़ी हुई और उलझी हुई गुत्थियों को भी सुलझाने की बात कर सकती हैं। ऐसी उम्मीद कर विशेषज्ञों को है, क्योंकि इन्होंने अपनी सामूहिक मांग से उन्हें अवगत करा रखा है। इसलिए कर विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आम बजट 2022 में सरकार क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय के टैक्सेशन पर उलझन को दूर कर सकती है। क्योंकि वर्तमान में इसे लेकर आयकर कानून में कोई विशेष प्रावधान नहीं है। बता दें कि भारत में क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलेशन को लेकर भले ही स्पष्ट नियम नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें आई ताजा गिरावट के बावजूद इसको लेकर पेशेवरों में कोई नाउम्मीदी नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि इसके बेहतर भविष्य को ...