संदेश

अप्रैल 29, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की सियासी कमर तोड़कर निरंतर आगे बढ़ रही है भाजपा-एनडीए

चित्र
अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की सियासी कमर तोड़कर निरंतर आगे बढ़ रही है भाजपा, मजबूत हो रहा एनडीए # पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के राजनीतिक निहितार्थ @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की सियासी कमर तोड़कर निरंतर आगे बढ़ रही है। इससे भाजपा नीत एनडीए का कुनबा भी लगतार मजबूत हो रहा है। देश के मतदाता भी जातीय और भाषाई प्रतिद्वंद्विता से ऊपर उठकर धुर मुस्लिम तुष्टिकरण की चुनावी राजनीति की बखिया उघेड़ रहे हैं, जबकि फ्रीबिज की घोषणाओं पर अब भी मतदाता फिदा हैं। 29 अप्रैल को देश के पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी—के विधानसभा चुनावों के जो एग्जिट पोल आए, उससे भी इसी बात के संकेत मिल रहे हैं। इससे भाजपा और उसके एनडीए साथियों की बल्ले बल्ले है। वैसे तो अंतिम परिणाम 4 मई को ही आएंगे, लेकिन अब मीडिया की सजगता से अधिकांश एग्जिट पोल के औसत  सत्य के निकट होते हैं।लिहाजा यदि एग्जिट पोल सही होते हैं तो इससे जो बड़ा राजनीतिक न...

आखिर ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते भारत जब 'ऊर्जा चक्रब्यूह' में घिरा ही गया तो फिर स्थायी समाधान ढूंढे!

चित्र
आखिर ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते भारत जब 'ऊर्जा चक्रब्यूह' में घिरा ही गया तो फिर स्थायी समाधान ढूंढे! @ कमलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक ईरान संकट अब भारत के लिए केवल कूटनीतिक चुनौती नहीं, बल्कि बड़ा “तेल संकट” बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है और उसका बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है। सवाल है कि आखिर संकट कैसे पैदा हुआ? तो सीधा जवाब होगा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर खतरा की वजह है जहां ईरान और अमेरिका-इजरायल तनाव के कारण “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” असुरक्षित हो गया है।  बता दें कि दुनिया के लगभग 20% तेल टैंकर इसी रास्ते से गुजरते हैं। भारत के लिए आने वाला तेल और एलपीजी भी बड़े पैमाने पर इसी समुद्री मार्ग से आता है। यही कारण है कि: तेल आपूर्ति धीमी हुई, शिपिंग बीमा महंगा हुआ, और टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई। जबकि भारत, रूस-ईरान के सहयोग से यूरोपीय बाजारों में सुगम प्रवेश करने की योजना बना चुका है और चाबहार पोर्ट इसी उद्देश्य से विकसित कर चुका है। यही वजह है कि नया वैश्विक संकट सम...