कांग्रेसियों के त्याग-बलिदान से मिली आजादी पर पद्मश्री कंगना रनौत की टिप्पणी अस्वीकार्य: नरेंद्र भारद्वाज
कांग्रेसियों के त्याग-बलिदान से मिली आजादी पर पद्मश्री कंगना रनौत की टिप्पणी अस्वीकार्य: नरेंद्र भारद्वाज # माफी मांगे कंगना रनौत, नहीं करें बचकानी हरकतें: पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने पद्मश्री कंगना रनौत को आड़े हाथों लेते हुए उनकी ‘भीख में मिली आजादी’ वाले बयान की निंदा की है। उन्होंने बताया कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं, इसलिए मोदी सरकार को उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई भविष्य में ऐसा दुस्साहस नहीं कर सके। श्री भारद्वाज ने दूरभाष पर बताया कि हद तो यह है कि कंगना रनौत ने ‘भीख में मिली आजादी’ वाले बयान का बचाव सही से नहीं किया और यह कह कर एक नया बावेला खड़ा कर दिया कि मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी, अगर मेरे सवालों के जवाब मिलें। उनके द्वारा पूछे गए सवाल और भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर भावनात्मक मुद्दे उछालने का नहीं है बल्कि जनता के लिए दो जून की रोटी, हर मौसम के अनुकूल कपड़ा, विपरीत मौसम से हि...