वार्ड नंबर 72 में कुसुम मनोज गोयल ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, घर घर जले आशीर्वाद के दीये
# वार्ड नंबर 72 में कुसुम मनोज गोयल ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, घर घर जले आशीर्वाद के दीए "वंदेमातरम के गायन से देश भक्ति का माहौल पैदा हुआ इस दौरान श्रीमती गोयल के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने इसे ट्रांस हिंडन का सबसे सफल कार्यक्रम बताया।" @ राजनैतिक दुनिया टीम गाजियाबाद। विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के तहत कौशांबी एवं वैशाली में कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 72 की पार्षद श्रीमती कुसुम मनोज गोयल (सदस्या, महानगर कार्यकारिणी भाजपा) के नेतृत्व में जन्मदिवस के कार्यक्रम को बड़े हर्ष और उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान श्रीमती गोयल के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने इसे ट्रांस हिंडन का सबसे सफल कार्यक्रम बताया। इस अवसर पर सेक्टर संयोजिका भाजपा नेत्री विमला भट्ट द्वारा लाभार्थियों के घर-घर जाकर दीपक जलाए गए। कौशांबी में जयपुरिया एनक्लेव के मंदिर में सेक्टर संयोजिका भाजपा नेत्री रेनू मल...