वार्ड नंबर 72 में कुसुम मनोज गोयल ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, घर घर जले आशीर्वाद के दीये

# वार्ड नंबर 72 में कुसुम मनोज गोयल ने धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, घर घर जले आशीर्वाद के दीए 
"वंदेमातरम के गायन से देश भक्ति का माहौल पैदा हुआ
इस दौरान श्रीमती गोयल के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने इसे ट्रांस हिंडन का सबसे सफल कार्यक्रम बताया।"

@ राजनैतिक दुनिया टीम 
गाजियाबाद। विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के तहत कौशांबी एवं वैशाली में कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड 72 की पार्षद श्रीमती कुसुम मनोज गोयल (सदस्या, महानगर कार्यकारिणी भाजपा) के नेतृत्व में जन्मदिवस के कार्यक्रम को बड़े हर्ष और उल्लास पूर्वक  मनाया गया। इस दौरान श्रीमती गोयल के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने इसे ट्रांस हिंडन का सबसे सफल कार्यक्रम बताया।
इस अवसर पर सेक्टर संयोजिका भाजपा नेत्री विमला भट्ट द्वारा लाभार्थियों के घर-घर जाकर दीपक जलाए गए। कौशांबी में जयपुरिया एनक्लेव के मंदिर में सेक्टर संयोजिका भाजपा नेत्री रेनू मल्होत्रा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपक जलाकर वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। खुद श्रीमती गोयल के घर पर भी दीपावली जैसा माहौल देखा गया। वहीं, उनके समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी मिलजुल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। एक दूसरे का मुंह भी मीठा करवाया गया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष उर्मिला अरोड़ा, एस के गोयल, अनीता खंडेलवाल, किरण दुआ, बूथ समिति सदस्य मिठठन लाल, सुभाष अरोड़ा, राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामवीर भदोरिया, जयपुरिया एनक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के एल सचदेवा, अजय गुप्ता तथा मंदिर की संयोजिका अरुणा शर्मा, सदस्य रेनू शर्मा, ममता कलरा, पूनम तिवारी, उषा मल्होत्रा, मंदिर के पुजारी अशोक मिश्रा एवं प्रदीप गर्ग, गुंजन गर्ग, प्रीति वर्मा, सुमन वशिष्ठ, मिथिलेश शर्मा, विमला चौधरी, कंचन खन्ना, मुन्नी देवी, पिंकी देवी, नीलम गुप्ता, पूनम गोयल, शोभा अंकित दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

जानिए, महाराणा प्रताप वीरता की कैसे अखिल भारतीय पहचान बने, जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी