किसान-मजदूर-महिला विरोधी है यूपी बजट, नौजवानों के लिए भी इसमें कुछ नहीं: नरेंद्र भारद्वाज/डॉली शर्मा
किसान-मजदूर-महिला विरोधी है यूपी बजट, नौजवानों के लिए भी इसमें कुछ नहीं # वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने यूपी बजट को आमलोगों को हतोत्साहित करने वाला, निराशा पैदा करने का कारक और दिशाहीन बताया कमलेश पांडेय/राजनैतिक दुनिया गाजियाबाद। योगी सरकार द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा में बुद्धवार को पेश किए गए बजट को गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने किसान-मजदूर-नौजवान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश की आधी आबादी समझी जाने वाली महिलाओं के लिए भी कुछ खास नहीं है, जिनसे उनमें हताशा घर कर गई है। नेता द्वय ने दूरभाष पर बताया कि यह बजट दिशाहीन है, जिससे लोगों में निराशा पैदा हुई है। इससे आमलोग भी हतोत्साहित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने इस यूपी बजट के द्वारा भी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने निहित स्वार्थ को साधने के मद्देनजर सिर्फ़ वादों का पिटारा लोगों को थमाया है, लेकिन अब जनता इन्हें समझ चुकी है तथा अगले लोकसभा चुनाव मे...