आईएमएस, लाल कुआं, गाजियाबाद में वैल्यू एडिड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एडवांस माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल आयोजित
आईएमएस, लाल कुआं, गाजियाबाद में वैल्यू एडिड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एडवांस माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल आयोजित
# कौशल वृद्धि और कॉर्पोरेट तैयारी के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम
कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। आईएमएस, लाल कुआं, गाजियाबाद ने पीजीडीएम बच 2020-22 के छात्रों के लिए गत दिनों "एडवास्ड माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल" पर 2 दिवसीय वैल्यू एडिड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कौशल वृद्धि और कॉर्पोरेट तैयारी के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया है, जो छात्रों की कॉर्पोरेट तैयारी और रोजगार क्षमता में सुधार के उद्देश्य से संस्थान द्वारा शुरू की गई एक पहल है।
अपने उद्घाटन भाषण में निदेशक डॉ उर्वशी मक्कड़ ने छात्रों को बाजार की जरूरतों के अनुसार अपने मौजूदा कौशल क्षमता को लगातार बढ़ाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सभी व्यावसायिक डोमेन में अस्तित्व के लिए एमएस एक्सेल में दक्षता प्राप्त करना आवश्यक है। माइक्रोसॉफ्ट के विशेषज्ञ ट्रेनर लविश अरोड़ा ने एक्सेल डेटा फक्शन्स, लुक अप, एरज, पिवोट टेबल्स, ऑडिटिंग और ट्रबलशूटिंग फॉर्मूला इत्यादि जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों को कवर किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉ राधिका मल्होत्रा, प्रोग्राम चेयरपर्सन, डॉ. सुरभि सिह, चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ पुष्पेंद्र कुमार, कोऑर्डिनेटर वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के प्रयासों को सराहा गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें