भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा वो हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं: सुनील शर्मा

भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा वो हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं: सुनील शर्मा

वार्ड नम्बर 76 वैशाली में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोलंकी ने नारियल तोड़कर किया विकास कार्य का शुभारंभ

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। पार्षद शिवानी गौरव सोलंकी के वार्ड नम्बर 76 वैशाली में स्काईटेक मगध सोसाइटी से पीएनबी बैंक होते हुए पंचशील पेबल्स सोसाइटी तक क्षतिग्रस्त सड़क का डेंस द्वारा हो रहे निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक  सुनील शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोलंकी ने सम्मानित निवासियों की मौजूदगी में नारियल तोड़कर किया। 

इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सोलंकी ने स्थानीय निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वी के सिंह, मेयर आशा शर्मा व  विधायक सुनील शर्मा के आशीर्वाद से वार्ड नम्बर 76 के सम्पूर्ण विकास के लिए एक योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य हो रहा है। उसी क्रम में गुरुवार को इस सड़क का निर्माण डेंस द्वारा हो रहा है। साथ में इंटरलॉक टाइल से साइड पटरी का भी निर्माण होगा। 

उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से पूर्व भी यहां पर एक ऐसे आरसीसी नाले का निर्माण कराया गया था जिससे यहां जलभराव की समस्या समाप्त हो गई है। उद्घाटन के दौरान विधायक सुनील शर्मा जी ने उपस्थित निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के डीएनए में राष्ट्रप्रेम है तथा हमेशा विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया