वैशाली पीएचसी पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने फल वितरित किया
वैशाली पीएचसी पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने फल वितरित किया
# प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल गर्भवती महिलाओं को वितरित करते हैं फल
# निगम पार्षद के साथ पीएचसी की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा ने भी गर्भवती महिलाओं को बांटा फल
गाजियाबाद। प्रत्येक महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर बुधवार को वैशाली स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल और पीएचसी की प्रबंधक डॉ ऋतु वर्मा द्वारा गर्भवती महिलाओं को फल बांटकर यह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 122 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया और उन्हें बताया गया कि इस अवस्था में कैसे अपने आप का देखभाल करना है और कैसे रहना है ताकि जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता अवधेश कटिहार, उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, पवित्रा मोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें