वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद मनोज गोयल ने करवाई मरम्मत
वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद मनोज गोयल ने करवाई मरम्मत
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा वार्ड नम्बर 72 स्थित कौशांबी वैशाली को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में कनिष्ठ अभियंता संजय गंगवार की देखरेख में मैक्स हॉस्पिटल एवं सन वैली स्कूल वाली रोड की मरम्मत करवाई गई।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद प्रत्येक वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है। पार्षद गोयल ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में हमने इस मुद्दे को बड़े जोर शोर से उठाया था, जिसके बाद नगर निगम की महापौर और नगर आयुक्त ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया था कि जल्दी ही यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्रता पूर्वक करवाने के लिए हम मेयर और नगर आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने मेरी बात को संज्ञान में लिया। वहीं, पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल की।
इस अवसर पर जूनियर अभियंता संजय गंगवार, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, समाजसेवी सुभाष शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, प्रितपाल सिंह, घनश्याम गुप्ता, नरेंद्र रावत चंद्र चुग, कश्मीरी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें