पार्षद मनोज गोयल ने डॉक्टर फोर यू एनजीओ कर्मियों को दी विदाई

पार्षद मनोज गोयल ने डॉक्टर फोर यू एनजीओ कर्मियों को दी विदाई

गाजियाबाद। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सफल वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान को  चलाने के लिए डॉक्टर फोर यू एनजीओ द्वारा हर जगह मदद की गई। जगह-जगह कैंप लगाए गए। घर घर जाकर भी वैक्सीन लगाई गई, ताकि कोई व्यक्ति इससे वंचित ना रह जाए।

आज सेक्टर 1 वैशाली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर डॉक्टर फॉर यू द्वारा कार्य कर रहे लोगों का अंतिम दिन था। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल तथा प्रबंधक डॉ रितु वर्मा द्वारा इस टीम को पौधा देकर बधाई समारोह आयोजित किया गया। मुसीबत के समय इन लोगों ने इतना अच्छा काम किया कि उसकी हर जगह प्रशंसा की गई। इस अवसर पर वहां के  वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, डॉक्टर फॉर यू की तरफ से डॉक्टर रितिक पारस, अतिव प्रदीप, उमेश, मोनिका, जितेश, आराध्या, गौरी, रश्मि, अंशु, पवित्रा, सर्वेश, मोहित आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया