जनकपुर पहुंचे भगवान राम, हर्षित हुई अयोध्या नगरी: नरेंद्र भारद्वाज

जनकपुर पहुंचे भगवान राम, हर्षित हुई अयोध्या नगरी: नरेंद्र भारद्वाज

# प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में उमड़ रही है भारी भीड़
हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार
गाजियाबाद। प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित  रामलीला के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी अपने भाइयों के साथ गुरू विश्वामित्र के नेतृत्व में सीता स्वयंवर में शिरकत करने के लिए जनकपुर पहुंच गए हैं। 

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अयोध्या और जनकपुर के लिए यह गौरवशाली पल रहा, जिसे देखकर दर्शक भी भाव विह्वल हो गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले नारद मोह, विश्वमोहनी, रावण जन्म, रावण का अत्याचार, राम जन्म, मुनि आगमन, अहिल्या उद्धार और गंगा दर्शन का भी रामलीला मंचन सम्पन्न हो चुका है। 

रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखकर लोग भाव-विह्वल हो जा रहे हैं। अहिल्या उद्धार के दृश्य मंचन के समय महिलाओं की आँख में आंसू तक आ गए। वहीं, गंगा दर्शन से मां गंगा की महिमा को लेकर पुनर्जागरण हुआ। गंगा एक ऐसी नदी है, जिससे मानवता सींचित और अनुप्राणित होती है।

इससे पहले राम जन्म के प्रसंग के दौरान लोक मनोदशाओं के बारे में बताते हुए अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हिन्दुस्तान की धरती की वह अलौकिक घटना है, जिससे यह देश आज भी अनुप्राणित हो रहा है। उन्होंने अपने आदर्शों से देश-समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त किया है। उनके जीवन से हमें लक्ष्य-साधन के लिए संसाधनों की कमी नहीं अखरती है। 

उन्होंने बताया कि रामलीला के विभिन्न पात्र हमें कुछ न कुछ सीख अवश्य देते हैं। यही वजह है कि सदियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी जारी है। यह सनातन संस्कृति की धरोहर है। हम इसे आगे बढ़ाने में अपने हिस्से का योगदान दे रहे हैं।

इस मौके पर रामलीला कमेटी में चेयरमैन- नरेन्द्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष- श्रीमती बीना सैंगर, सुशील उपाध्याय व उमा शंकर शर्मा, महामंत्री- इन्द्रपाल प्रधान व मनोज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष- मोहन सिंह राणा व सचिन भारद्वाज, सचिव- अनिल शर्मा व नितिन भारद्वाज, सहसचिव- संजीव भारद्वाज व नितिन यादव, मीडिया प्रभारी- प्रशांत गुप्ता व कमलेश पाण्डेय, परामर्शदाता- महेश भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र भारद्वाज, अमित किशोर व अशोक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य- सज्जन कुमार, विनोद एम, पं. प्रभाशंकर वशिष्ठ, सचिन चौधरी, मनोज भारद्वाज, मनिन्दर सिंह बिल्ला, ब्रजमोहन मिश्रा, अशोक पण्डित, सिराजुद्दीन मेहन्दी, जय कुमार, किशोर फुलेरा, प्रभाल जाटव, इमरान सैफी, रितेश राय व वासुदेव शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया