वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 1 में स्थानीय लोगों के साथ पार्षद प्रतिनिधि ने की बैठक

वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड 1 में स्थानीय लोगों के साथ पार्षद प्रतिनिधि ने की बैठक

# पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया

@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद

वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खंड एक में निगम पार्षद निर्मला त्यागी के वार्ड प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने स्थानीय वरिष्ठ जनों के साथ बैठक की और उनकी नवीनतम समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि गाजियाबाद नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से जुड़ी हुई उनकी जो भी समस्याएं होंगी, सबका क्रमबद्ध रूप से समाधान करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण और पार्क की सफाई के अलावा सीवर की सफाई, सड़क की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, मच्छर को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग, बेतरतीब ढंग से बढ़ रहे पेड़ों की छंटाई व आमलोगों की सुरक्षा के बारे में पार्षद प्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट करवाया। लोगों ने ज्ञानखण्ड एक, ज्ञानखण्ड दो और ज्ञानखण्ड तीन की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जो उपरोक्त प्रकृति की ही हैं। 

इस पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान शीघ्रता पूर्वक करवाया जाएगा। बैठक में आरपी द्विवेदी, विश्वेश्वर सिंह, एमपी श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, श्रीधर जुब्रान, शोभाराम शर्मा, नितिन भारद्वाज, गिरीश त्यागी, अशोक कुमार कालरा, ऋषिराज विश्नोई, जे जे आर्य, सुरेश चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, पीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे और अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया