पार्षद निर्मला त्यागी ने समर्थक बहनों के साथ मतदाताओं को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया।
पार्षद निर्मला त्यागी ने समर्थक बहनों के साथ मतदाताओं को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया।
# जय भाजपा तय भाजपा, नारी शक्ति ने ठाना है, भाजपा को जिताना है
लोकनायक भारत न्यूज़
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी के नेतृत्व में साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के प्रचार प्रसार हेतु महिला मोर्चा इंदिरापुरम मंडल तथा शिप्रा रिवेरा सोसायटी की बहनों द्वारा महिला जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत शिप्रा रिवेरा सोसाइटी में पूनम बंसल के निवास स्थान पर सभी बहनों के साथ चौपाल बैठक की गयी। इस मौके पर मुख्य वक्ता पार्षद निर्मला त्यागी के मार्गदर्शन में सभी बहनों ने मतदाताओं को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए वोट देने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में पार्षद निर्मला त्यागी, महिला मोर्चा महामंत्री पूजा तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य किरण वर्मा और अन्य सामाजिक बहने संगीता शिंदे, हीरादेवी, तृप्ति त्रिपाठी, ममता तिवारी, पुष्पा, संध्या रायजादा, कृष्णा, प्रिया विश्वास, अनीता चौहान, शारदा भदोरिया, अभिषेक त्यागी, नकुल त्यागी, नेहा शर्मा आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें