बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा का नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में हुआ भव्य स्वागत

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा का नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में हुआ भव्य स्वागत

# पश्चिमी यूपी के तीन दिवसीय दौरे के तहत रविवार को नोएडा, गौतमबुद्धनगर पहुंचे थे पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा

# अपनी पहली यात्रा में ही नोएडा, गौतमबुद्धनगर के सभी आरडब्ल्यूए व कारोबारी संगठनों में आंतरिक एका की बीज बो गए अरविंद कुमार शर्मा
           
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गौतमबुद्धनगर/नोएडा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नोएडा के अपने पहले दौरे के दौरान यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य ए. के. शर्मा के समर्थन में सभी निवासी निकाय, संघ, आरडब्ल्यूए और एओए रविवार की सुबह अपने सभी मतभेदों के बावजूद एक मंच पर नजर आए। सभी ने अरविंद कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के उपरांत उनके प्रथम नोएडा आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में बारी बारी से उनका स्वागत करने के लिए एक साथ एक मंच पर मौजूद रहे, जो कि बेहद ही दुर्लभ बात है, लेकिन यह उनके चमत्कारिक व्यक्तित्व का असर भी है। 

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नये नेता एवं पूर्व आईएएस अधिकारी श्री शर्मा 11 से 13 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं। इसलिए ए. के. शर्मा नोएडा को अपना दूसरा घर भी मानते हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में इस पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का वायदा किया है।

एक बड़ा कारण यह भी है कि सभी निवासी समूहों ने पहली बार नोएडा में एक साथ आने की पहल की है, क्योंकि नोएडा निवासी जनता ए. के. शर्मा में एक ऐसे नेता को देखती है जो निवासियों के उन कई समस्याओं का निदान कराएंगे, जिसका वे वर्षों से सामना कर रहे हैं और अपनी समस्याओं को अक्सर उठाते रहे हैं।

नोएडा को यूपी की 'त्रिवेणी' कहते हुए, ए. के. शर्मा ने कहा कि, "नोएडा एक औद्योगिक टाउनशिप है जिसने कई गुना प्रगति की है और न केवल एनसीआर के लोगों के लिए, बल्कि पूरे देश में लोगों के रहने के लिए सबसे पसंदीदा शहर है। जैसे-जैसे यहां निवासियों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे उनकी समस्याएं भी बढ़ीं। हालांकि, हमारी पार्टी निवासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि  "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वोच्च नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में हवाई अड्डों से लेकर राजमार्गों तक, औद्योगिक गलियारों, रैपिड रेल और कई अन्य मेगा परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कई तंत्र स्थापित किये गए हैं। और नोएडा तो पहले से ही एक स्मार्ट प्लग-एन-प्ले शहर है जहां सभी बुनियादी ढांचे को इस तरह से विकसित किया गया है कि उद्यमी एवं निवासी सहज महसूस करें।" उन्होंने साफ-साफ कहा कि, '"आम आदमी के सामने कोई भी समस्या मेरी निजी समस्या है। इसलिए मैं खुद जनप्रतिनिधियों से मिल रहा हूँ।"

इस अवसर पर सभी निवासियों के समूहों ने ए. के. शर्मा  का गुलदस्ते और प्रशंसा के शब्दों के साथ स्वागत किया। निवासियों को लगता है कि सत्ताधारी दल के हिस्से के रूप में एक पूर्व नौकरशाह लोगों की व्यावहारिक चिंताओं को समझने में सक्षम होंगे, जो दशकों से स्थिर प्रणालियों को बदलने की कोशिश करेंगे।

फ़ोनरवा (एफओएनआरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, शहर के सबसे बड़े आरडब्ल्यूए संघों में से एक है, ने कहा कि ए. के. शर्मा जिले के लिए आशा की किरण हैं और यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि नोएडा का आर्थिक विकास नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। वहीं, फोना (एफओएनएए) के अध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा कि, "नोएडा अपनी अनूठी समस्याओं और मांगों के साथ लगातार बढ़ता हुआ शहर है। हमें ए. के. शर्मा जैसे नेता मिलना सौभाग्य की बात है, जो इन समस्याओं को समझते हैं और निवासियों के लिए सुलभ हैं।" वहीं, हाई राइज सोसाइटियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े संघों में से एक, नोफा (एनओएफएए) के अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि, "हमें उम्मीद है कि नौकरशाही और अर्थव्यवस्था में उनकी विशेषज्ञता के साथ, नोएडा के सभी निवासी जल्द ही इन सभी समस्याओं से बाहर निकलेंगे और नोएडा को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में अपनी ऊर्जा केंद्रित करेंगे।”

इस कार्यक्रम में फोनरवा, नोफा, फोना, डीडीआरडब्ल्यूए  और हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एचएचएए) सहित सभी प्रमुख निवासी निकायों ने भाग लिया। जिले में लगभग 16 लाख पंजीकृत मतदाता हैं और निवासियों की कुल संख्या बहुत अधिक है, क्योंकि नोएडा में बड़ी संख्या में अस्थायी प्रवासी आबादी भी है।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन.पी. सिंह, फोना के अध्यक्ष संदीप सिंह चौहान, नोफा के अध्यक्ष राजीव सिंह, हथकरघा हस्तशिल्प निर्यातक संघ के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा, फोना के सचिव मृदुल भाटिया और फोनरवा के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रोहित त्यागी थे।

फोटोकैप्शन:- गौतमबुद्धनगर व नोएडा के विभिन्न संगठनों ने आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा का बारी बारी से किया भव्य सम्मान।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया