पार्षद मनोज गोयल ने अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई की
पार्षद मनोज गोयल ने अम्बेडकर की प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई की
कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार
गाजियाबाद। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले यशोदा अस्पताल कौशाम्बी के पास वाले अंबेडकर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा की धुलाई और उसके आसपास की सफाई क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने करवाई।
इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता पंचम चौधरी, अवधेश कटिहार, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज डागर, समाजसेवी ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। सभी लोगों ने प्रतिमा स्थल साफ सफाई तथा मूर्ति की धुलाई में मदद की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें