बीजेपी के इंदिरापुरम मंडल अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क में जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
बीजेपी के इंदिरापुरम मंडल अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क में जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार
गाजियाबाद। बीजेपी के इंदिरापुरम मंडल अंतर्गत स्वर्ण जयंती पार्क में बुद्धवार को जलियांवाला बाग कांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अंतर्गत विभिन्न वार्डों के भाजपा नेताओं ने अमर शहीद वीरांगना महिला महारानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति के सामने दो मिनट का मौन रखा और क्रूर ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जनरल डायर की टुकड़ी के हाथों अपनी शहादत देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता व वार्ड नम्बर 87 के पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय किसान मोर्चा भाजपा, वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, महामंत्री उमाशंकर, विमला रावत, नेहा जैन, आकाश वर्मा आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। सबों ने देशभक्ति और राष्ट्रवाद के नक्शेकदम पर चलने का दृढ़ निश्चय किया और हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान पार्टी कार्यकर्ताओं से किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें