भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री बने विशेष नागर
कमलेश पांडेय, विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। महानगर ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के ओबीसी कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रदान करने के लिए वैशाली सेक्टर 5 निवासी विशेष नागर, देशबंधु डेयरी और जनरल स्टोर वाले को ओबीसी मोर्चा का महानगर मंत्री बनाया है। भाजपा को काफी फायदा मिलने के आसार हैं। क्योंकि न केवल गुर्जर समाज, बल्कि शहरी मतदाताओं पर भी विशेष नागर की पकड़ है। ये बीजेपी के पुराने समर्थक रहे हैं, । इनके पिता स्व. बदले सिंह नागर, जीडीए सुपरवाइजर और मां स्व. मुकेश नागर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता और नेता रहे हैं, जो साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा और गाजियाबाद सांसद जनरल वी के सिंह (केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री), पूर्व सांसद राजनाथ सिंह (अब रक्षा मंत्री) के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश के दर्जन भर विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के भरोसेमंद समर्थकों में शुमार किये जाते थे। विशेष नागर के छोटे भाई वीरेश नागर भी भाजपा के सक्रिय युवा नेताओं में शुमार किये जाते हैं, जिसका लाभ भी विशेष नागर को मिलेगा। भाजपा के महानगर ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त मंत्री विशेष नागर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मम्मी-पापा आज होते तो यह खुशी कई गुणी बढ़ जाती। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नए पद प्राप्ति की बधाई दी है, जिनमें लोकेश चौधरी, आदेश नागर, बिनोद भड़ाना, बबब्लू, देवेंद्र सिंह पवार, राहुल, अनिल, अर्जुन, सुमित बिष्ट, संजय गुप्ता, राजा दिवाकर, ठाकुर पीयूष सागर आदि प्रमुख हैं।
फोटोकैप्शन:- विशेष नागर, महानगर मंत्री, भाजपा गाजियाबाद महानगर ओबीसी मोर्चा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें