वार्ड नम्बर 54 स्थित वसुंधरा सेक्टर 3 में पार्षद और उनके प्रतिनिधि समेत 200 लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज
वार्ड नम्बर 54 स्थित वसुंधरा सेक्टर 3 में पार्षद और उनके प्रतिनिधि समेत 200 लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज
गाजियाबाद। सोमवार को केएसएन स्क्वायर सोसाइटी सेक्टर- 3 वसुंधरा में कोविड-19 वैक्सीन बूस्टर डोज का कैम्प लगवाया गया। जिसमें वार्ड नम्बर 54 की क्षेत्रीय पार्षद मंजू त्यागी और उनके पार्षद प्रतिनिधि विनीत त्यागी ने स्वयं भी बूस्टर डोज लगवाई, ताकि लोग प्रोत्साहित हो सकें। उन्होंने बताया कि इस कैंप में लगभग 200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
इस अवसर पर केएसएन स्क्वायर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल, मि. जैन, सुनीष जैन, कोषाध्यक्ष शर्मा सहित सभी सम्मानित सोसाइटी निवासियों ने इस कैंप के आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग दिया। जिससे सुंदर व्यवस्था बनी। ऐसा करने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, ताकि आगे भी सबका सहयोग मिलता रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें