उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा
# भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ-प्रदर्शक का कार्य करेगी: पुष्कर सिंह धामी
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित विशिष्ट रचना "काल-प्रेरणा", नगीन प्रकाशन, मेरठ की विषयवस्तु की सराहना की है।
जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश को भेजे गए एक संदेश में उन्होंने लिखा है कि "आपके द्वारा प्रेषित पत्र के साथ "काल-प्रेरणा” नामक जनहितैषी पुस्तक प्राप्त हुई, आपको बहुत बहुत धन्यवाद। मैं इस युगदृष्टि पूर्ण लेखन कार्य के लिए आपको हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी। मेरी ओर से काल प्रेरणा पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए अहर्निश मंगलकामनाएं। आपकी अगली युग प्रवर्तनीय रचना की प्रतीक्षा में। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका स्नेह एवं सहयोग भविष्य में भी इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा। आपका पुनः आभार प्रकट करता हूँ।"
आगे उन्होंने आत्मीयता पूर्वक लिखा है कि "मुझे यह जानकर अत्यन्त प्रसन्नता हुई है कि आपके द्वारा लोक उत्प्रेरक रचना "काल-प्रेरणा" नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। उक्त पुस्तिका में आपके द्वारा कोरोना काल की भयावह परिस्थितियों की अनुभूति के क्रम में समसामयिक विषयों को केन्द्र बिन्दु मानकर, विभिन्न विषयों पर अतीत के कालजयी पात्रों की समसामयिक देशकाल में प्रासंगिकता, प्रतिकूल परिस्थितियों एवं राष्ट्रहित के लिए किये गये विभिन्न कार्यों की प्रेरणा से अभिभूत होकर समय-समय पर अपनी अनुभूति के आधार पर लिखे गये लेखों का समावेश किया गया है, जो प्रेरणादायी है। इसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मेरे कार्यों के ऊपर भी संक्षिप्त प्रकाश डाला गया है, जिससे आमलोगों को नेतृत्व के सदाशयी कार्यों की प्रेरणा मिलेगी।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें