पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 86 वां जन्मदिन के अवसर पर बिहार का विकास करने का किया वादा: सम्राट
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के 86 वां जन्मदिन के अवसर पर बिहार का विकास करने का किया वादा: सम्राट
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। पूर्वी बिहार के जनप्रिय नेता और बिहार के दिग्गज राजनीतिज्ञ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और तारापुर के पूर्व विधायक शकुनी चौधरी का 86 वां जन्मदिन 'शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल, पार्वती नगर, तारापुर, मुंगेर के मैदान में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर किसान मजदूर की समस्याओं पर आयोजित परिचर्चा के क्रम में उनके यशस्वी पुत्र और मौजूदा पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मेरे पिताजी के द्वारा जो भी अधूरा कार्य तारापुर का बचा हुआ है, उसे वो पूरी तल्लीनता से पूरा करेंगे।
नीतीश सरकार के कैबिनेट मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि शकुनी बाबू ने सुल्तानगंज से तारापुर-संग्रामपुर-बेलहर होते हुए देवघर तक रेल लाइन बिछाने के लिए अथक प्रयास किया था, जिसको शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही बहुत समय पहले उनके समय में इंडो-नेपाल समझौता हुआ था जिसके तहत सुल्तानगंज- अगवानी घाट के बीच गंगा पर ब्रिज का निर्माण होना था, जो कतिपय कारणों से तब नहीं बन पाया। लेकिन इस बहुप्रतीक्षित पुल का काम कराकर जून 2022 तक चालू करा दिया जाएगा और सुल्तानगंज से फोरलेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।
अंत में उन्होंने बिहार की जनता को विश्वास दिलाया कि बिहार की जनता जिन्होंने मेरे समस्त परिवार को सम्मान देने का काम किया है, सदा मैं उनके लिए खड़ा रहूंगा। हमने अपने छोटे से राजनीतिक करियर में पूर्वी बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लोगों को एक अनोखा और प्रगतिशील प्रशासन देने की कोशिश की है, जो आगे भी जारी रहेगी। हमारे रहते हुए जनता के अरमानों को पंख लगते रहेंगे। आपके जो भी जनहितकारी कार्य होंगे, तो मैंने हर वक्त करवाया है और आगे भी करवाऊंगा। इसलिए आपलोग अपने कार्य बेहिचक हमें बताएं, उसे पूरा करने की प्रेरणा हमें पूज्य पिताश्री शकुनी बाबू से ही मिली है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें