डंपिंग ग्राउंड को जंगल में तब्दील किये जाने की नगर आयुक्त की पहल को नेताओं ने सराहा

डंपिंग ग्राउंड को जंगल में तब्दील किये जाने की नगर आयुक्त की पहल को नेताओं ने सराहा

राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी ने इंदिरापुरम के शक्तिखंड चार में डंपिंग ग्राउंड से कूड़ा को हटाने के बाद नगर निगम द्वारा इसे जंगल के रूप में तब्दील किये जाने सम्बन्धी पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी पुरानी मांग रही है, जिसे प्रशासन ने मानकर शहरवासियों के हित में अच्छा कदम उठाया है। वहीं, वार्ड नम्बर 81 की पार्षद मंजुला गुप्ता और वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी ने भी डंपिंग ग्राउंड को जंगल के रूप में तब्दील किये जाने का स्वागत करते हुए बताया कि यह उनकी वर्षों पुरानी मांग रही है, जिसे निगम प्रशासन ने मानकर जनहित में कदम उठाया है। इस बारे में उन्होंने एक ज्ञापन भी अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव को दिया है।

नेताओं ने एक संयुक्त वक्तव्य में बताया कि इस मैदान में 50 प्रजातियों के 50 हजार पौधे रोपित किए जाने से इंदिरापुरम का फेफड़ा और अधिक मजबूत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती पार्क के बाद यह दूसरा सघन वन हो जाएगा, जिससे वायु प्रदूषण पर लगाम लगेगी और लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी। बता दें कि आगामी 30 जनवरी को नगर आयुक्त जितेंद्र गौड़ इस पौधारोपण अभियान का उद्घाटन करेंगे। 

उन्होंने नगर आयुक्त के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में इंदिरापुरम का अभूतपूर्व विकास होगा। उन्होंने नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम के शक्तिखंड-चार स्थित डंपिंग ग्राउंड में पौधारोपण की तैयारी की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से कूड़े के पहाड़ को हटाकर वहां के कचरे को निस्तारित कराने के बाद अब एक जंगल बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके तहत तकरीबन आठ एकड़ जमीन को कचरा मुक्त कर इसमें 50 प्रजातियों के पौधेरोपण किए जाएंगे। 

उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश की भी सराहना करते हुए बताया कि उनके अथक प्रयासों से डंपिंग ग्राउंड से लगभग डेढ़ लाख मेट्रिक टन कचरे का निस्तारण कराया गया है, जिसके उपरांत वहां की जमीन पर मिट्टी 
डालकर समतल भी किया गया है। इसके बाद उद्यान विभाग द्वारा 50 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 30 जनवरी को नगर निगम टीम पौधारोपण का कार्य शुरू करेगी। जिसके बाद लोगों की एक बहुत बड़ी मांग पूरी हो जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया