डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया



डॉ सागर शर्मा के निधन पर नरेंद्र भारद्वाज और डॉली शर्मा ने शोक प्रकट किया

गाजियाबाद। हिंदी दैनिक "दृष्टि सागर" न्यूज़ पेपर के संपादक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सागर शर्मा के आकस्मिक निधन पर जीएचबी फाउंडेशन के अध्यक्ष और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और जीएचबी फाउंडेशन की सचिव और यूपीसीसी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है। 

नेता द्वय ने कहा कि बीती रात अचानक उनका निधन हो जाने से पत्रकारिता और राजनीति दोनों जगत की अपार क्षति हुई है, क्योंकि वह एक विवेकशील संपादक के साथ साथ जनपक्षधर राजनेता भी थे। समसामयिक मुद्दों और  जनसरोकारों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। वह एक सुलझे हुए इंसान के साथ साथ सफल उद्यमी भी थे। अपने विस्तृत अनुभव के बल पर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी, जिसके चलते वो जनमानस की जेहन में रच बस चुके थे, इसलिए अकस्मात उनका चला जाना सबको खल गया।

उन्होंने बताया कि जब मैं अपने देहरादून प्रवास पर हूँ तब यह मनहूस खबर मिली है, जिससे मुझे गहरा सदमा लगा है। क्योंकि उनसे व्यक्तिगत सम्बन्ध होने के साथ साथ पारिवारिक सम्बन्ध भी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिजनों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें । ॐ शांति। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया