कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा सलेक चंद त्यागी, गाजियाबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी और इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी ने उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर सूर्य प्रताप शाही और अरविंद शर्मा को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
अपने बधाई संदेश में सलेक चंद त्यागी व निर्मला त्यागी ने बताया कि सूर्य प्रताप शाही एक मजे मजाये राजनेता हैं, जिन्होंने उत्तरप्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। सूबे की सियासत में उन्हें कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिससे वो अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम भी हैं। वहीं, अरबिंद कुमार शर्मा, अवकाश प्राप्त आईएएस ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने के बाद पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसलिए उत्तरप्रदेश के हित में वो अच्छा कार्य करें, यही सबलोग चाहते है।
वहीं, सोमदत्त त्यागी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि योगी मंत्रिमंडल में सूर्यप्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा को शामिल किए जाने से त्यागी-भूमिहार समाज के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्हें उम्मीद है कि दोनों मंत्रीगण अपने रूटीन कार्यों के अलावा समाज की बेहतरी के लिए भी कुछ करेंगे, ताकि जो लोग रोजगार में हैं, वो प्रोत्साहित हो सकें और जो लोग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, उनमें रोजगार मिलने की उम्मीद जगे।
मंत्रियों को बधाई देने वालों में भाजयुमो के महामंत्री अभिषेक त्यागी, बीजेपी नेत्री प्रियंका प्रियदर्शिनी, देविंदर त्यागी, राहुल त्यागी, नकुल त्यागी आदि प्रमुख हैं।
फोटोकैप्शन:-
1. सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा।
2. निर्मला त्यागी, निगम पार्षद, वार्ड नम्बर 87 ज्ञानखण्ड, इंदिरापुरम, गाजियाबाद नगर निगम।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें