वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया
वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया
गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों द्वारा रविवार को कौशांबी शिप्रा हजूर बिल्डिंग के पास पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी जेके शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि लगभग 14 लाख की लागत से पार्षद निधि द्वारा यह कार्य किया जाएगा। इसके तहत पार्क की दीवार व ग्रिल चलने के लिए फुटपाथ के निर्माण का कार्य होना है। पार्क में वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी शुरू हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जब से यह पार्क बना है, आज तक चलने के लिए फुटपाथ नहीं था। इस कार्य से क्षेत्र में बड़ी खुशी है। इस अवसर पर समाजसेवी गुलशन सदाना, वार्ड के अध्यक्ष मुरारीलाल सेठ, शिव शंकर उपाध्याय, कृष्णम दवाल, ललित भटनागर, राकेश कपूर, विनोद गांधी, अमान अकील, राहत सिद्दीकी व क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल कौशांबी स्थित शिप्रा हजूर बिल्डिंग के समीप वाले पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ करवाते हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें