एनसीसी कैडेटों ने प्रदूषण के ख़िलाफ़ चलाया जनजागरूकता अभियान
# पोस्टर, बैनर के साथ कैडेटों ने निकाली रैली
भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद/दिल्ली। केशवपुरम मैट्रो स्टेशन पर एनसीसी कैडेटों ने प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कैडेटों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पर्यावरण बचाने और प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। कार्यक्रम का आयोजन एक बूंद संस्था व एनसीसी छः बटालियन द्वारा किया गया था। रैली की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष कनिका चोपड़ा ने किया।
कनिका ने कहा दिल्ली में लगातार साल दर साल प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसको रोकने के लिए सरकार के साथ आम जनमानस को भी आगे आना होगा तथा दिल्ली में ट्रैफिक पॉलियूशन कम करने के लिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना होगा।
वहीं, कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने वाले बटालियन के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन देवेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में पेड़-पौधों की मात्रा लगातार कम हो रही है। लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने होंगे। साथ ही सरकार द्वारा बनाई गई प्रदूषण की गाइडलाइन को भी ध्यान में रखना होगा, क्योंकि 30 सिगरेट पीने जितना प्रदूषण हवा में है। इसलिए प्रदूषण के ख़िलाफ़ सभी को लड़ना होगा।
इस प्रदूषण जागरूकता रैली अभियान में कैडेटों ने अपने स्लोगन- "जल और हवा बचाएं, हमें अपना जीवन लौटाएं" केे साथ गगनभेदी नारे लगाते हुए सड़क पर मार्च करते नज़र आए। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार गौतम, अध्यापक इको क्लब नरेश शास्त्री, स्टेट मैनेजर नरेश कुमार, सिद्धार्थ पराशर, इंद्रपाल, सुमंत सहरावत, दलबीर आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: केशवपुरम में रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें