वार्ड सदस्य को अनुरक्षण के लिए मिलेगा पांच हजार से अधिक: सम्राट चौधरी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
वार्ड सदस्य को अनुरक्षण के लिए मिलेगा पांच हजार से अधिक: सम्राट चौधरी
@ कमलेश पांडेय/दिल्ली-पटना।
बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंचायती राज विभाग के माध्यम से क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति के तहत 15 वें वित्त आयोग के अनुदान की प्रप्ति के सात दिनों में पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत द्वारा प्रति माह 4000 की दर से अनुदान राशि वार्ड क्रियान्व्यन एवं प्रबन्धन समिति के खाते में हस्तानान्तरित की जायेगी। जिसमें से अनुरक्षको को 2000 रुपया प्रति माह के दर से मानदेय का भुगतान किया जा सकेगा और शेष 2000 रुपया का उपयोग जलापूर्ति योजनाओं के अनुरक्षण में किया जायेगा।
मंत्री श्री चौधरी की इस घोषणा के बाद इस योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों से राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि जब से भाजपा नेता व विधान पार्षद सम्राट चौधरी ने पंचायती राज विभाग की कमान संभाली है, तब से त्रिस्तरीय पंचायती राज से जुड़े जनप्रतिनिधियों के दूरगामी हक में वो एक से बढ़कर एक फैसले ले रहे हैं, जिससे सूबे में नीतीश कुमार की गठबंधन सरकार का इकबाल बुलंद हो रहा है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें