केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने 1515.78 लाख रु के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने 1515.78 लाख रु के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास 

# गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मुरादनगर व धौलाना में किया गया लोकार्पण व शिलान्यास कार्य

@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद। 


मंगलवार को डॉ. जनरल वी के सिंह, सांसद गाजियाबाद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री, भारत सरकार द्वारा लोक सभा गाजियाबाद अंतर्गत विधानसभा मुरादनगर व धौलाना में लगभग 1515.78 लाख रु के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री द्वारा रजापुर ब्लॉक में एमआरएल-3 मटियाला से नूरपुर वाया कनौजा चितोड़ा में लागत 51868 लाख रुपये से, एनएच 58 से भोवापुर वाया शाहपुर में लागत 316.58 लाख रुपये से, कल्लू गढ़ी से मयूर विहार सम्पर्क निर्माण कार्य में लागत 98.68 लाख रुपये से, दूधिया पोपल से भूह गठी सम्पर्क 4. कुडिया गढ़ी से डासना एकला इनायतपुर सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य में लागत 73.46 लाख रुपये से, एकला इनायतपुर से गुज्जर गढ़ी सम्पर्क कार्य निर्माण कार्य में लागत 110.59 लाख रुपये से और मुरादनगर ब्लॉक में मुरादनगर रावती मार्ग से हुसैनपुर वाया जलालपुर-ठिंडार मार्ग में लागत 209.58 लाख रुपये से इन कार्यों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अन्तर्गत कराया जा रहा है।

फोटोकैप्शन:- गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा मुरादनगर व धौलाना में होने वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया