अधिवक्ता रजनीश शर्मा और प्रोफेसर अनंदिता शर्मा को सम्पादक कमलेश पांडेय ने "कर्मकुम्भ" की प्रति भेंट की

अधिवक्ता रजनीश शर्मा और प्रोफेसर अनिंदिता शर्मा को सम्पादक कमलेश पांडेय ने "कर्मकुम्भ" की प्रति भेंट की
@ राजनैतिकदुनिया डिजिटल टीम
नई दिल्लीगाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक कमलेश पांडेय ने अपने द्वारा संपादित "कर्मकुम्भ" नामक कालजयी कृति  सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीश कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी श्री मती प्रो (डॉ) अनंदिता शर्मा, प्रबंधन शास्त्र विभाग, आईएमएस विवि, गाजियाबाद को सप्रेम भेंट की। जिसका अवलोकन करने के बाद उन्होंने विषय वस्तु चयन, प्रशासनिक विवेक, मानवीय उदारता समेत कई पहलुओं को देश व समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर श्रीमान व श्रीमती द्वय अपनी बहन व प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की मानद सदस्या श्री मती बैदेही पांडेय से राखी बंधवाने उनके वसुंधरा निवास स्थान पर पधारे थे। जहां पर यह अमूल्य कृति उन्हें भेंट की गई।
आप विद्वत द्वय आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग के लब्धप्रतिष्ठित अध्यक्ष प्रो (डॉ) कुरेश प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं स्व. प्रो (डॉ) श्रीमती मंजुला शर्मा के पुत्र-पुत्र वधू हैं और अपने शैक्षणिक योग्यताओं और प्रबुद्ध सामाजिक सरोकारों के लिए दिल्ली-एनसीआर से बिहार-झारखंड तक मशहूर हैं। 
आप श्रीमती मंजुला शर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोडरमा, हजारीबाग, झारखंड के प्रमुख भी हैं, जिसके माध्यम से दलित/आदिवासी/ओबीसीज बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं। आपका गहरा नाता आम्रपाली समूह के शैक्षणिक विंग, लखीसराय से भी रहा है। 

आप बहुआयामी प्रतिभा के स्वामी हैं और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ आदिवासी उत्थान के कार्यों में भी अपना योगदान देते रहते हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया