यूपी में 350 से अधिक सीटें जीतकर योगी सरकार लगाएगी हैट्रिक: निषाद

यूपी में 350 से अधिक सीटें जीतकर योगी सरकार लगाएगी हैट्रिक: निषाद 
@ राजनैतिक दुनिया 
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अब फिज़ा बननी शुरू हो चुकी है। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के नेताओं ने गाजियाबाद/गौतमबुद्ध नगर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं, क्योंकि लखनऊ की हवा बनाने में मेरठ मंडल के एनसीआर क्षेत्र की बड़ी भूमिका होती है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इशारे पर प्रदेश में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैंl बुद्धवार को वे गाजियाबाद में थे। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व पार्षद पति मनोज गोयल ने उनसे भेंट की और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान राजनीतिक वार्ता भी हुई | खासकर उत्तर प्रदेश की राजनीति के बारे में खुलकर चर्चा हुई। 

श्री गोयल के मुताबिक, उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में  350 से अधिक सीट लेकर योगी सरकार हैट्रिक बनाएगी। इस नजरिए से मिशन मोड पर काम चल रहा है। योगी का हिंदुत्व इस बार पीडीए की हवा निकाल देगा और साइकिल पंचर हो जाएगी।

इस अवसर पर जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अखिलेश यादव एवं डॉ राजेश दुबे के अलावा इस क्षेत्र के प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ इंद्रमणि उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

जानिए, महाराणा प्रताप वीरता की कैसे अखिल भारतीय पहचान बने, जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी