वार्ड नम्बर 87 स्थित ज्ञान खंड-1, ज्ञान खंड-2 के शिप्रा रिवेरा एवं न्याय खंड में निगम पार्षद ने कराई फॉगिंग

वार्ड नम्बर 87 स्थित ज्ञान खंड-1, ज्ञान खंड-2 के शिप्रा रिवेरा एवं न्याय खंड में निगम पार्षद ने कराई फॉगिंग

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 स्थित ज्ञान खंड-1, ज्ञान खंड-2 के शिप्रा रिवेरा एवं न्याय खंड में नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय निगम पार्षद निर्मला त्यागी के निर्देश पर फॉगिंग करवाई गई। पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा ने बताया कि वसंत ऋतु में मच्छर के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह फॉगिंग करवाई गई,  क्योंकि सभी वार्ड निवासियों की शिकायत थी कि मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। इसलिए अपने वार्ड में नगर निगम द्वारा फॉगिंग कराई जाए। उनकी मांग के मद्देनजर यह फॉगिंग कराई गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के महामंत्री अभिषेक त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि ने पार्षद व उनके प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया