वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिन्स सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद मंजू त्यागी ने किया

वार्ड नम्बर 54 स्थित वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिन्स सोसाइटी में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ निगम पार्षद मंजू त्यागी ने किया 

गाजियाबाद। रविवार को वार्ड नम्बर 54 अंतर्गत वसुंधरा सेक्टर-5 मोहन मिकिन्स सोसाइटी में महापौर आशा शर्मा की निधि से इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा बन रही सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद मंजू त्यागी द्वारा नारियल तोड़कर किया गया। 
इस सड़क का निर्माण लगभग ₹8,00,000 (आठ लाख रुपये) की लागत से किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता विनीत त्यागी, एचपी राणा, परितोष त्यागी, विशम्भर दास, रावत, सुशील धनकड़ आदि सम्मानित स्थानीय निवासी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया