बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी ने एसएसपी को पत्र लिखकर स्कूल के समीप आवारा गर्दी रोकने की गुहार लगाई

बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी ने एसएसपी को पत्र लिखकर स्कूल के समीप आवारा गर्दी रोकने की गुहार लगाई

# साप्ताहिक जाम रोकने की भी जरूरत बताई

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 ज्ञान खण्ड इंदिरापुरम की बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी ने एसएसपी गाजियाबाद को एक पत्र लिखकर नगर निगम बालिका विद्यालय, मकनपुर  के समीप आवारागर्दी व साप्ताहिक जाम के बारे में सूचित किया है और समुचित कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरी वार्ड संख्या 87 स्थित ज्ञान खंड 4 में 3 सरकारी विद्यालय अवस्थित हैं- पहला, प्राथमिक पाठशाला मकनपुर; दूसरा, जूनियर हाई स्कूल मकनपुर और तीसरा, नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर, सभी इंदिरापुरम, गाजियाबाद। इनमें नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर में लगभग 625 बच्चियां पढ़ाई करने आती हैं। 

हैरत की बात यह है कि अपराह्न  2:00 बजे जब इनकी छुट्टी होती है तो विद्यालय के समीप कुछ आवारा किस्म के लड़के वहां पर आकर खड़े होते हैं और छींटाकशी करते हैं, जो आपत्तिजनक बात है। यह स्थिति योगी सरकार की अवधारणाओं के प्रतिकूल है। वहीं, बालिका इंटर कॉलेज के पास ही एक धार्मिक स्थल भी है जो जीडीए की भूमि पर अवस्थित है। इससे इस मामले की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। क्योंकि यहां पर बाहरी लोग आकर अपने धार्मिक कर्म करते हैं। ये लोग भी स्कूल की गली में शुक्रवार के दिन स्कूल के दोनों गेटों के सामने दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़ी करके रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं, जिससे प्राथमिक पाठशाला के छोटे बच्चों तक का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते अभिभावकों द्वारा इस विषय की ओर हमारा ध्यान आकृष्ट कराया जाता है, जिससे यह विषय मैं उचित कार्रवाई हेतु आपके संज्ञान में ला रही हूं।

उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि बच्चियों की छुट्टी के समय लगभग 2:00 बजे एक पुलिस की गाड़ी यानी पीसीआर खड़ी कराने की कृपा करें। ताकि मनबढ़ों पर लगाम लगाया जा सके। साथ ही विद्यालय प्रवेश द्वार को साप्ताहिक जाम से मुक्ति मिल सके। 

फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 87 ज्ञान खण्ड इंदिरापुरम की बीजेपी पार्षद निर्मला त्यागी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया