बीजेपी की प्रचंड जीत से वार्ड नम्बर 72 में खुशी की लहर

बीजेपी की प्रचंड जीत से वार्ड नम्बर 72 में खुशी की लहर

# पार्षद मनोज गोयल के समर्थक घर-घर कर रहे हैं चाय पार्टी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली भारी विजय और साहिबाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की हुई प्रचंड जीत से वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग इसे होली उत्सव के रूप में जगह जगह पर मना रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुरिया एनक्लेव कौशांबी में महिला मोर्चा ब्रिज बिहार मंडल की उपाध्यक्ष पूजा मेहरा के घर पर चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

उन्होंने कहा कि इस जीत में  कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत से सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं गुंडागर्दी पर काबू पाने, महिलाओं का सम्मान बढ़ाने, बेघरों को घर तथा गरीबों को राशन देने, मुफ्त वैक्सीन लगवाने, 24 घंटे बिजली, मुफ्त गैस कनेक्शन के साथ साथ समस्त  सरकारी योजनाओं को ईमानदारीपूर्वक लागू किये जाने से केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार के प्रति जनविश्वास बढ़ा है। इसी से ताजा सफलता मिली है। लोगों ने दिखा दिया कि एक धर्म और एक जाति पर वोट मांगने वालों का कोई भविष्य नहीं है और अब जनता ही उनको करारा जवाब देगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी किसी न किसी कार्यक्रम और अभियान के माध्यम से जनता के बीच हर दिन, हर माह होती है, जिसमें देवतुल्य कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। इसने भी लोगों के बीच बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं की साख को मजबूत किया है।  उन्होंने कहा कि मैं उन सभी क्षेत्र की जनता का आभारी हूँ जिन्होंने अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देकर हम सब पर विश्वास किया है। उन सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

 इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश  कटिहार, एस आर सिंह, शोभा रानी बरनवाल, कामिनी भदोरिया, ममता त्रिपाठी, रेनू मल्होत्रा, नवीन उप्पल, एमपी खुराना, बीएस गुप्ता, ऋतु जैन, उमा मेहरा, मुरली मनोहर मेहरा, रश्मि मेहता, परमेश मेहरा, ममता कालरा, सरोज खुराना, उमा बंसल सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया