वार्ड नम्बर 54 में पार्षद मंजू त्यागी व विनीत त्यागी के नेतृत्व में निकाला भव्य जुलूस
वार्ड नम्बर 54 में पार्षद मंजू त्यागी व विनीत त्यागी के नेतृत्व में निकाला भव्य जुलूस
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों व साहिबाबाद विधानसभा से ऐतिहासिक जीत की खुशी पर वार्ड नम्बर 54 वसुंधरा की पार्षद मंजू त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने सभी सम्मानित समर्थकों व स्थानीय निवासियों के साथ सबसे पहले अपने आवास पर, फिर विधायक सुनील शर्मा के आवास पर, ऑलिव काउंटी सोसाइटी मंदिर में कीर्तन किया। ततपश्चात सेक्टर-1 एलआईजी सोसाइटी तक ढोल नगाड़ों के साथ घूमकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर ऑलिव काउंटी सोसाइटी के सभी पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें