वार्ड नम्बर 74 में पार्षद आशा नरेश भाटी के समर्थकों ने निकाला विशाल जुलूस

वार्ड नम्बर 74 में पार्षद आशा नरेश भाटी के समर्थकों ने निकाला विशाल जुलूस

गाजियाबाद। भाजपा की ऐतिहासिक जीत और साहिबाबाद विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की एक बार फिर भारी मतों से जीत होने पर वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता नरेश भाटी के नेतृत्व में वार्ड क्षेत्र में एक विशाल व भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में नाचते-गाते हुए भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ टीम आशा नरेश भाटी के लोगों ने शिरकत की और पार्टी की एक और विजय पर गजब के उत्साह व उमंग का प्रदर्शन किया। 

इस मौके पर आशा भाटी और नरेश भाटी ने संयुक्त रूप से  बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी अपनी सुशासन सरकार के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और राजनैतिक विश्लेषकों के सारे नकारात्मक पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशी चौगुनी हो चुकी है।

वहीं, पार्षद श्री भाटी ने बताया कि प्रदेश में हुए विस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार के द्वारा शानदार दोबारा प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 276 सीटों पर किला फतह करने पर और साहिबाबाद विधानसभा सीट पर सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की रिकॉर्ड मतों से हुई पुनः जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक विशाल और भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें प्रचंड जीत के उत्साह और उमंग से लवरेज भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने पार्षद आशा भाटी के वार्ड कार्यालय से चलकर वसुंधरा सेक्टर 13, 15, 17, 19  और वैशाली सेक्टर 6 के संपूर्ण भाग में डीजे बजा कर, एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई दर मिठाई खिलाकर विजय जुलूस निकाला और आम जनता से अपनी पार्टी की खुशियों को साझा किया।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने कहा कि जब से विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं तभी से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण खुशी में होली मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं इस जीत का श्रेय भाजपा शीर्ष नेतृत्व, संगठन के उत्तम रणनीति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, परिश्रम व जनता के आशीर्वाद को दूंगा। उन्होंने कहा कि खुशी और उत्साह के पलों के इस बेहतरीन अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधुओं के साथ साथ आशा भाटी-नरेश भाटी की टीम के समस्त लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया